
MP: शादियां रोक दीं, खुद से लगाया लॉकडाउन...और 226 ग्राम पंचायतों में कोरोना पर कंट्रोल
AajTak
देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है. अब गांवों में भी कोरोना फैलने के मामले सामने आने लगे हैं. लेकिन एमपी के जबलपुर में कुछ ऐसे गांव भी हैं, जहां लोगों ने खुद से ही पाबंदियां लगा दीं, नियम बना दिया. उसका नतीजा ये हुआ कि इन गांवों में कोरोना का एक भी मामला नहीं आया.
देश में एक तरफ कोरोना का संक्रमण गांवों में भी फैलने लगा है तो वहीं कुछ ऐसे गांव भी हैं जहां कोरोना अब तक घुस भी नहीं पाया है और उसकी वजह है इन गांवों में रहने वाले लोगों का अनुशासन, उनके नियम, उनकी कड़ाई. मध्य प्रदेश के जबलपुर के कुछ गांवों में ग्रामीणों ने खुद से ही सख्ती दिखाई. गांवों में शादियां रोक दीं. बाहरी व्यक्ति को एंट्री भी नहीं दी. इसका नतीजा ये हुआ कि इन गावों में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है. इसी का नतीजा है कि ग्रामीण अभी कोरोना के संक्रमण के दायरे में नहीं आ पाए हैं. ये कहानी है जबलपुर की, जहां की 516 ग्राम पंचायतों में से 226 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां कोरोना ग्रामीणों का बाल भी बांका नहीं कर सका है. इन 226 पंचायतों में अगर कोरोना नहीं पहुंच पाया है तो उसका सीधा सीधा श्रेय ग्रामीणों को जाता है. क्योंकि ये ग्रामीण ही थे जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया. मास्क अपने चेहरे से दूर नहीं कर रहे हैं. गांव में किसी दूसरे व्यक्ति की एंट्री भी बंद कर रखी है. साथ ही शादियों पर भी रोक लगा दी है. खुद से ही गांव में लॉकडाउन लगा रखा है. इतना ही नहीं, अगर कोई भी इन नियमों को तोड़ता है तो उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाता है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










