
MP: शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से रौंदा, टीम के साथ खनन रोकने पहुंचे थे सरकारी अफसर
AajTak
मध्य प्रदेश के शहडोल में खनन माफियाओं ने एक पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी. मृतक पटवारी को अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी जिसके बाद वह रात में चेकिंग के लिए गए थे. पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को रौंदते हुए वहां से फरार हो गया.
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी गई. रीवा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय प्रसन्न सिंह ब्यौहारी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे. देर रात सूचना मिलने पर पटवारी अपने तीन अन्य सहकर्मियों के साथ उस जगह गए जहां से उन्हें रेत के अवैध उत्खनन की सूचना मिल रही थी.
हो रहा था अवैध खनन
इस दौरान पटवारी ने देखा कि मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टरों में अवैध रेत लेकर निकल रहे थे. पटवारी प्रसन्न सिंह ने ट्रैक्टर के सामने आकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर चालक पटवारी को कुलचते हुए वहां से फरार हो गया. इसके पहले पिछले तीन दिन से प्रशासन उसी इलाके में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही भी कर रहा था लेकिन बेखौफ माफिया लगातार सोन नदी से अवैध उत्खनन में लगा हुआ था.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रैक्टर चालक को मैहर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी ड्राइवर शुभम विश्वकर्मा और ट्रैक्टर मालिक प्रशांत सिंह दोनों मैहर के रहने वाले हैं. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस का बयान शहडोल के पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा, ,'रात में सूचना मिली कि चार पटवारियों की कल पेट्रोलिंग थी. जब एक ट्रैक्टर को रोककर उससे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उसने ट्रैक्टर पटवारी पर चढ़ा दिया और उसकी दुखद हत्या कर दी. पूरी घटना के बाद रात में ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पूरे प्रकरण के आरोपी पर 30 हजार का इनाम भी रखा गया था.'
(रिपोर्ट- रवींद्र शुक्ला)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








