
MP: शव वाहन नहीं मिला तो बाइक पर 80 किमी ले गए मां का शव
AajTak
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. शहडोल मेडिकल कॉलेज में एक महिला को सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसके परिजन शव वाहन की तलाश करते रहे, लेकिन शव वाहन नहीं मिला.
मध्य प्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी मां की मौत के बाद शव वाहन तलाश करता रहा, लेकिन जब शव वाहन नहीं मिला तो उसने लकड़ी का तख्ता खरीदा और उसमें शव को बांधकर बाइक से 80 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गया. यह मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन ने सफाई देते हुए कहा कि उनसे शव वाहन की मांग ही नहीं की गई.
जानकारी के अनुसार, अनूपपुर के जिले के गोडारु गांव की महिला जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ के बाद शहडोल के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, लेकिन 31 जुलाई को महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शव को घर ले जाने के लिए सरकारी शव वाहन नहीं मिला, जबकि प्राइवेट शव वाहन वाले 5 हजार रुपये मांग रहे थे, जो परिजनों के पास नहीं थे.
विवश होकर महिला के बेटों ने बाजार से लकड़ी का तख्ता खरीदा और किसी तरह उसी में शव बांधकर बाइक से 80 किलोमीटर दूर अपने गांव ले गए. वहीं इस मामले को लेकर जब शहडोल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिंद शिरालकर से बात की गई तो उनका कहना था कि शव वाहन के बारे में उनसे किसी ने कोई मांग ही नहीं की.
सरकार ने 700 करोड़ रुपये खर्च कर आदिवासी जिले शहडोल में मेडिकल कॉलेज खोला था, ताकि जिले के आदिवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके. हालांकि स्थानीय लोगों का कहनाहै कि यहां की व्यवस्था में न तो गरीबों को सही उपचार मिल पा रहा है, न मौत के बाद शव वाहन.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










