
MP में राशन माफिया का नया खेल... अनाज के बदले थमा रहे कैश, उसमें भी ₹20 का 'कमीशन'
AajTak
MP Ration Scam: शिवपुरी जिले के बिलारा गांव में सेल्समैन गरीबों का निवाला छीनकर उन्हें अनाज के बदले पैसे बांट रहा है. हद तो तब हो गई जब सेल्समैन इन पैसों में से भी अपना 'कमीशन' काटना नहीं भूला. इससे साफ है कि मध्य प्रदेश में जनहितैषी ऐसी योजनाओं को किस तरह से पलीता लगाया जा रहा है.
मध्य प्रदेश सरकार गरीबों को राशन बांट रही है, जिससे उनका भरण पोषण हो सके. लेकिन सरकार से मिलने वाले राशन को सेल्समैन खा रहे हैं. ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत भावखेड़ी के ग्राम बिलारा में सामने आया है, जहां सेल्समैन ग्रामीणों को राशन के बदले पैसा बांट रहा है और 20 रुपए उस राशि में से कमीशन भी ले रहा है.
ग्रामीण महिला का कहना है कि पुराने सेल्समैन ने अंगूठा तो लगवाया, लेकिन राशन नहीं दिया. जबकि नई सेल्स में नीलेश शर्मा ने 20 रुपए प्रति किलो अनाज के हिसाब से उसे 35 किलो का 680 रुपए दिए और 20 रुपए कमीशन काट लिया.
जिले के बिलारा गांव में 165 परिवारों को सरकार की तरफ से राशन दिया जाता है, लेकिन पुराने सेल्समैन ने ग्रामीणों के अंगूठे लगवा लिए और उन्हें राशन नहीं दिया. इसके बाद उसने काम छोड़ दिया.
अब दूसरा सेल्समैन ग्रामीणों को राशन की बजाय राशन के पैसे दे रहा है और उसमें से भी 20 रुपए कमीशन के काट रहा है.
यह वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी अब कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं. साथ ही अधिकारियों को जांच के लिए भी भेजा गया है कि पुराना राशन कहां गया और नया सेल्समैन राशन की बजाय पैसे क्यों बांट रहा है?
SDM आनंद राजावत ने बताया कि ग्रामीणों को 20 रुपए किलो के हिसाब से सेल्समैन भुगतान कर रहा है. साथ ही में 20 रुपए कमीशन के भी काट रहा है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







