
'MP में जैसा बर्ताव कांग्रेस करेगी, वैसा हम भी करेंगे...', सीट शेयरिंग को लेकर भड़के अखिलेश
AajTak
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा.'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति व्यक्त की है. उन्होंने आपत्ति जताई है कि यह गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्य पर नहीं, ऐसी जानकारी हमें पहले नहीं थी.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा.'
'हमने कांग्रेस को साफ-साफ बताया था'
मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बिगड़ते रिश्तों पर सपा प्रमुख अखिलेश ने स्पष्ट कहा कि अगर हमें पता होता कि विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है तो ना हम मीटिंग में जाते और ना ही कांग्रेस नेताओं के फोन उठाते. हमनें साफ-साफ बताया था कांग्रेस को कि एमपी में हमारे उम्मीदवार कब-कब और कहां-कहां जीते थे और कहां हम नंबर 2 पर थे, लेकिन जब लिस्ट आई तो देखा कि उन्होंने सब डिक्लेयर कर दिए.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि हमसे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री (कमलनाथ) और उससे भी पहले जो मुख्यमंत्री (दिग्विजय) रहे उन्होंने मीटिंग बुलाई थी. उस मीटिंग में उन्होंने समाजवादी पार्टी से पूछा था कि हमारी परफॉर्मेंस कैसी रही और किस समय पर सपा के विधायक कहां-कहां जीते थे. और कहां हम नंबर दो पर रहे थे. इसकी पूरी जानकारी उन लोगों ने हमसे ली थी.
रातभर बैठाकर रखा और एक भी टिकट नहीं दी- अखिलेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










