
MP में कांग्रेस विधायक का पोता लापता, अपहरण की आशंका, पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन से मासूम को खोजने में जुटीं
AajTak
घर के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 11:02 बजे बच्चे को आखिरी बार आंगन के पीछे देखा गया था. जिले के तमाम पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल का 2 वर्षीय पोता गुरुवार सुबह अपने घर से लापता हो गया. पुलिस को संदेह है कि उसका अपहरण किया गया है. लापता बच्चा दिव्यम विधायक पटेल के भतीजे योगेंद्र पटेल का बेटा है. देवेंद्र पटेल जिले के सिलवानी से विधायक हैं.
पुलिस अधीक्षक (SP) पंकज पांडे ने बताया कि बच्च रायसेन से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज तहसील के पलोहा गांव में अपने घर से सुबह करीब 11 बजे रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. उन्होंने कहा कि अपहरण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है.
पुलिस उपमंडल अधिकारी (SDOP) आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि जब पता चला कि बच्चा गायब है, तब घर पर केवल महिलाएं थीं. उन्होंने कहा कि परिवार के लिए करीब 15 नौकर काम करते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, घर के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 11:02 बजे बच्चे को आखिरी बार आंगन के पीछे देखा गया था. जिले के तमाम पुलिस थानों की टीमें खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में बच्चे का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










