
MP: महिला अधिकारी ने शिकायत करने वाले को दी जेल भेजने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
MP News: महिला अधिकारी शिकायत वापस लेने के लिए एक शख्स को बुरी तरह धमकाते हुए नजर आ रही हैं. अब शिकायतकर्ता ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई है. मामले में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं.
मध्य प्रदेश के सीहोर में महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी का एक वायरल वीडियो चर्चा में है. महिला अधिकारी शिकायत वापस लेने के लिए एक शख्स को बुरी तरह धमकाते हुए नजर आ रही हैं. अब शिकायतकर्ता ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई है. मामले में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं.
जिले के ग्राम मुंगावली दोराहा के राजेश रजक ने आंगनवाड़ी में पोषण आहार न मिलने का आरोप लगाया था. इस मामले की शिकायत कलेक्टर के समक्ष दर्ज कराई थी.
जांच के लिए महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी माधवी सिंह को भेजा गया. महिला अधिकारी ने शिकायत की जांच तो नहीं की, बल्कि उल्टा शिकायतकर्ता राजेश से शिकायत वापस लेने और जेल भेजने की धमकी देने लगीं. इस पूरे वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें Video:-
अब शिकायतकर्ता ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रवीण सिंह को आवेदन देकर गुहार लगाई है. वहीं, मामले को लेकर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मीडिया को बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एसडीएम को जांच के आदेश भी दिए हैं. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










