
MP: मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का ड्राइवर तलब, रेमडेसिविर की कालाबाजारी में शामिल होने का आरोप
AajTak
पकड़े गए एक आरोपी का कहना है कि उसे ये रेमडेसिविर इंजेक्शन एक निजी ट्रैवल एजेंसी के उस साथी ड्राइवर से मिले थे जो एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पत्नी की कार चलाता है.
कोरोना संकट के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी (Remdesivir Black marketing) के आरोप में एमपी पुलिस ने एक शख्स को पूछताछ के लिए बुलाया है. ये शख्स एमपी सरकार के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट की पत्नी की कार का ड्राइवर है. इंदौर पुलिस ने फर्जी रेमेडिसविर इंजेक्शन घोटाले में मंत्री तुलसीराम सिलावट की पत्नी के ड्राइवर को तलब किया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पुनीत अग्रवाल नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा गया था. उसने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसे कुछ इंजेक्शन गोविंद नाम के शख्स से मिले थे. गोविंद कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का ड्राइवर है. पुलिस ने आगे कहा कि गोविंद से पूछताछ की जाएगी क्योंकि मुख्य आरोपी द्वारा किए गए खुलासे को सत्यापित करने और क्रॉस चेक करने की आवश्यकता है. ये दोनों एक ही कंपनी के लिए काम करते हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










