
MP: भोपाल में डोनाल्ड ट्रंप का 'अंतिम संस्कार', 13 दिन बाद होगा 'मृत्युभोज'; भगवा पार्टी ने किया 50% ट्रैरिफ का अनोखा विरोध
AajTak
Bhopal News: भारतीय गण वार्ता (भगवा) दल ने सांकेति शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की डोनाल्ड ट्रंप तेरहवीं के कार्ड भी बांटे. पार्टी के नेताओं ने तेरहवीं पर लोगों को मृत्युभोज भी कराने का ऐलान भी किया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सांकेतिक अंतिम संस्कार कर अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रंप की सांकेतिक शव यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे.
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ थोपा है और इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया.
भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ट्रंप पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के साथ गद्दारी कर रहे हैं और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं.
शवयात्रा निकालने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तेरहवीं के कार्ड भी बांटे गए. पार्टी का कहना है कि आने वाले 13 दिन बाद ट्रंप की तेरहवीं करते हुए मृत्यु भोज भी करवाएंगे. देखें Video:-
भगवा पार्टी ने बताया कि आने वाले दिनों में 'स्वदेशी अपनाओ' अभियान चलाएंगे और अमेरिका की वस्तुओं का बहिष्कार करवाएंगे.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










