
MP: भिंड कलेक्टर को 'मुक्का' दिखाने का मामला, BJP ने अपने विधायक को किया भोपाल तलब
AajTak
MP News: भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच तनातनी को बीजेपी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है. बीते दिनों कलेक्टर ने विधायक की ओर उंगली उठाई और उन्हें अपनी 'औकात' में रहने को कहा. विधायक ने जवाब में कलेक्टर को मुक्का मारने की कोशिश करते हुए कहा था, 'तू मुझे जानता नहीं...
MP News: भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव को 'मुक्का' दिखाने वाले BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को भोपाल तलब किया गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना गया और विधायक को सख्त फटकार लगाई गई. भाजपा नेतृत्व ने उन्हें जनप्रतिनिधि की गरिमा बनाए रखने और अपने आचरण में सुधार लाने की चेतावनी दी है.
दरअसल, पिछले दिनों मध्य प्रदेश के भिंड में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के बीच रविवार को कड़ी नोकझोंक और अभद्रता का मामला सामने आया. किसानों की खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में धरना दे रहे कुशवाहा ने कलेक्टर को मुक्का मारने की कोशिश की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
यह विवाद कलेक्टर के सरकारी आवास के गेट पर हुआ, जहां BJP विधायक कुशवाहा अपने साथ कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद थे. खाद की समस्या पर चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कुशवाहा को उंगली दिखाते हुए 'औकात' में रहने की नसीहत दी, जिससे विधायक भड़क उठे. विधायक ने जवाब में कलेक्टर को मुक्का मारने की कोशिश करते हुए कहा, "तू मुझे नहीं जानता..." कलेक्टर ने कहा, "मैं रेत की चोरी नहीं होने दूंगा." इस पर विधायक ने IAS अफसर को 'सबसे बड़ा चोर' करार दिया. इस तीखी बहस के बीच, सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को एक-दूसरे से दूर रखने की कोशिश की. देखें Video:-
इस घटना के बाद प्रदेश बीजेपी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को भोपाल तलब किया और कड़ी फटकार लगाई.
भिंड विधायक का आरोप है कि जिले में जारी प्रतिबंध आदेश के कारण किसानों को खाद की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रही है, जिससे वे आंदोलन कर रहे हैं. वहीं प्रशासन का कहना है कि नियम और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने जरूरी कदम उठाए.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








