
MP: ब्लैक फंगस पीड़ित पिता की निकाली जा चुकी एक आंख, रोती बेटी ने सीएम से मांगा इंजेक्शन
AajTak
मध्य प्रदेश सरकार लाख दावे करे कि वह ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की अपूर्ति कर रही है लेकिन इसके बावजूद लोगों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा. एक लड़की को ब्लैक फंगस से पीड़ित अपने पिता की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंजेक्शन की मांग करनी पड़ी.
कोरोना के कोहराम के बीच ब्लैक फंगस ने मुसीबत बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश सरकार लाख दावे करे कि वह ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की अपूर्ति कर रही है लेकिन इसके बावजूद लोगों को इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा. एक लड़की को ब्लैक फंगस से पीड़ित अपने पिता की जान बचाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इंजेक्शन की मांग करनी पड़ी. दरअसल, ग्वालियर शहर में लगातार ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की किल्लत बढ़ती जा रही है. इस बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ जो अपनी आंखों में आंसू लेकर अपने पिता के लिए ब्लैक फंगस का Amphotericin B Injection मांग रही थी. बताया जाता है कि लड़की के पिता राजकुमार ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में पिछले आठ दिन से भर्ती हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










