
MP: बोरवेल में गिरे 10 साल के मासूम को निकाला गया, बेहोशी की हालत में भेजा गया अस्पताल
AajTak
एएसपी मान सिंह ठाकुर ने कहा, 'सुमित कल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरवेल में गिर गया. उसे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शाम करीब छह बजे शुरू हुआ. आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुमित को बोरवेल से बाहर निकाला गया.' बोरवेल. उसे अस्पताल ले जाया गया है, उसकी सांसें धीमी हैं. वह अभी बेहोश है...
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बोरवेल में गिरे 10 साल के मासूम को बाहर निकाल लिया गया है. सुमित शनिवार को पिपलिया गांव में एक बोरवेल में गिर गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. इसकी जानकारी देते हुए गुना के एएसपी मान सिंह ठाकुर ने कहा, 'सुमित कल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरवेल में गिर गया. उसे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शाम करीब छह बजे शुरू हुआ. आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुमित को बोरवेल से बाहर निकाला गया.' बोरवेल. उसे अस्पताल ले जाया गया है, उसकी सांसें धीमी हैं. वह अभी बेहोश है..."
बता दें कि राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बच्चे के गिरने की जानकारी देते हुए कहा था कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था. गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140 फीट गहरा है. बच्चे को बचाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था.
पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया, वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप किया जा रहा है.
राजस्थान में अब भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन
उधर, राजस्थान के कोटपुतली में 6 दिन पहले खुले बोरवेल में गिरी 5 वर्ष की चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) के दो- दो जवान तीन बार में 170 फीट गहरे गड्डे में उतरे हैं. यह गड्डा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है. इस गड्डे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है. जवानों की सुरक्षा के लिए आक्सीजन का प्रबंध किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










