
MP: बैलगाड़ी से हुई टक्कर में सीने के आर-पार हुई लकड़ी, फेफड़ा भी फट गया, ऐसे बची जान
AajTak
मध्य प्रदेश के सागर जिले में बाइक सवार एक युवक के सीने में लकड़ी आर-पार हो गई थी. इससे युवक का फेफड़ा भी फट गया था. 5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद लकड़ी को बाहर निकाला जा सका.
जाको राखे साइयां मार सके ना कोई. ऐसा ही हुआ मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक युवक के साथ. जिसके सीने को चीरते हुए लकड़ी आर-पार हो गई. हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने 5 घंटे के ऑपरेशन के बाद युवक की जान बचाई. दरअसल, जिले के देवरी मानेगांव का रहने वाला 18 साल का शिवम राजपूत 18 मई को सड़क हादसे का शिकार हो गया था. शिवम की तेज रफ़्तार बाइक एक बैलगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे में बैलगाड़ी की लकड़ी शिवम के सीने से आर-पार हो गई थी और इससे शिवम का एक फेफड़ा फट गया था. हादसे में बैलगाड़ी पर शिवम फंसा रह गया. हादसे के बाद पहले उसे केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद उसे सागर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चार डॉक्टरों की टीम ने 5 घंटे ऑपरेशन के बाद शिवम की जान बचा ली. शिवम अब खतरे से बाहर है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










