
MP: बागेश्वर और कुबेरेश्वर धाम में 2 महिलाओं ने तोड़ा दम, बदइंतजामी से मचा हाहाकार, भीड़ में अपनों से बिछड़े सैकड़ों लोग
AajTak
मध्य प्रदेश में एक ही दिन के भीतर दो प्रख्यात कथावाचकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी भीड़ के बीच एक महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई, तो वहीं छतरपुर के बागेश्वर धाम में भी एक बीमार महिला ने दम तोड़ दिया. दोनों ही महिलाएं कथा आयोजकों और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हुईं.
मध्य प्रदेश में एक ही दिन के भीतर दो प्रख्यात कथावाचकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी भीड़ के बीच एक महिला की हार्टअटैक से मौत हो गई, तो वहीं छतरपुर के बागेश्वर धाम में भी बीमार महिला ने दम तोड़ दिया. दोनों ही महिलाएं कथा आयोजकों और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं का शिकार हुईं. फिलहाल इन दोनों ही मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
पहला मामला सूबे की राजधानी भोपाल से महज 40 किलोमीटर दूर सीहोर जिले का है. यहां स्थित कुबेरेश्वर धाम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 16 से 22 फरवरी तक शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं. इन दिनों कथित चमत्कारी रुद्राक्ष बांटे जाने हैं, जिन्हें लेने के लिए श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ पड़ी है.
दरअसल, श्रद्धालुओं का मानना है कि रुद्राक्ष से कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दावा है कि चमत्कारी रुद्राक्ष नेपाल की गंडकी नदी से लाए जाते हैं. बकौल मिश्रा, ''भोपाल और इंदौर के साइंस डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि रुद्राक्ष के भीतर गंडकी नदी का पानी भरा होता है. अगर इस रुद्राक्ष को लोग पानी में डालकर रखें और उस पानी का सेवन करें तो सारे रोक खत्म हो जाएंगे.''
इसी बीच, रुद्राक्ष लेने के लिए महाराष्ट्र के मालेगांव से अपने परिजनों के साथ आई 50 वर्षीय महिला मंगलबाई पति गुलाब अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी पुलिस के द्वारा महिला का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंपा गया है. वहीं, मंडी पुलिस ने भी मामले में मर्ग कायम कर लिया है.
40 Km लंबा जाम, कई वाहन चालक फंसे कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में शुरू हुए रुद्राक्ष महोत्सव में रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से आए श्रद्धालुओं की वजह से भोपाल-इंदौर हाईवे पर जाम लग गया करीब 40 किलो मीटर से भी ज्यादा लंबा जाम लग गया. कई वाहन जाम में फंस गए. अब श्रद्धालुओं ने अब पैदल चलना शुरू कर दिया है. सड़कों पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है.
बागेश्वर धाम में हरियाणा की महिला ने तोड़ा दम

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










