
MP: पीएम मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार
AajTak
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार हो गए हैं. राजा पटेरिया ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया.
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार हो गए हैं. राजा पटेरिया ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी. कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया. राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था. इसमें वे कथित तौर पर 'पीएम मोदी की हत्या' की बात कहते नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे. उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ. इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया.
राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो. हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार.
हत्या का तात्पर्य हराने से था- राजा पटेरिया राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद आजतक से बातचीत में कहा कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था. उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ. लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया. राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है. मेरा वो मतलब नहीं था. मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया.
शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी जनता के दिल में बसते हैं। सम्पूर्ण देश के श्रद्धा व आस्था के केंद्र हैं। मैदान में कांग्रेस के लोग उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए उनकी हत्या की बात कर रहे हैं। pic.twitter.com/Mxq5u4JIQ8

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










