
MP: पत्नी की मौत के एक घंटे बाद ही पति ने गम में तोड़ा दम, एक ही अर्थी पर दी विदाई
AajTak
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मनोरा में पत्नी की मौत के ठीक 1 घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया. घर से दोनों की अर्थिंयां एक साथ उठीं. ये कहानी है 100 वर्षीय प्रताप सिंह और उनकी 95 धर्मपत्नी प्रसादीबाई की.
अब तक आपने फिल्मों में और लोगों की जुबान से किस्से कहानियों में प्रेम की कहानियां सुनी और पढ़ी होंगी. लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा में एक ऐसी ही सच्ची प्रेम कहानी देखने को मिली है. ग्यारसपुर तहसील के ग्राम मनोरा में पत्नी की मौत के ठीक 1 घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया. घर से दोनों की अर्थिंयां एक साथ उठीं. ये कहानी है 100 वर्षीय प्रताप सिंह और उनकी 95 धर्मपत्नी प्रसादीबाई की. एक साथ घर से जब बुजुर्ग पति पत्नी की दो अर्थी उठी तो हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं. परिजनों ने दंपत्ति में अटूट प्रेम देखकर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया. मृतक प्रताप सिंह अहिरवार के पुत्र अमर सिंह ने बताया कि उनकी मां 95 वर्षीय प्रसादीबाई अहिरवार और पिता प्रताप सिंह हमेशा साथ में रहते थे. उनके पिता ने दो विवाह किए थे. यह उनकी पहली पत्नी थीं, जबकि दूसरी पत्नी अभी जीवित हैं. उन्होंने बताया कि मां और पिता का कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था. अचानक उनकी मां की मौत हो गई. सभी लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान करीब 1 घंटे बाद अचानक पिता ने भी दम तोड़ दिया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










