
MP: नारकोटिक्स विंग की कस्टडी में लड़के की मौत, घरवालों का आरोप 50 लाख न देने पर मार डाला
AajTak
परिजनों का आरोप है कि 21 वर्षीय युवक सोहेल को पकड़ने के बाद नारकोटिक्स विंग ने उसके परिजनों से संपर्क किया था और 50 लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा करने की बात कही थी, लेकिन सुबह ही नारकोटिक्स विंग की ओर से सोहेल के भाई के पास फोन आया कि तुम्हारे भाई की मौत हो गई है जिला अस्पताल आ जाओ.
मंदसौर जिले की सीमा से लगे प्रतापगढ़ राजस्थान के एक युवक को मंदसौर नारकोटिक्स विंग ने 90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था. परिजनों का आरोप है कि 21 वर्षीय युवक सोहेल को पकड़ने के बाद नारकोटिक्स विंग ने उसके परिजनों से संपर्क किया था और 50 लाख रुपए देकर मामला रफा-दफा करने की बात कही थी, परिजनों के मुताबिक उनके पास पैसों की कोई व्यवस्था नहीं थी और अगले दिन यानी शनिवार के दिन मिलने को कहा था लेकिन सुबह ही नारकोटिक्स विंग की ओर से सोहेल के भाई के पास फोन आया कि तुम्हारे भाई की मौत हो गई है जिला अस्पताल आ जाओ. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में असावता गांव के 21 वर्षीय सोहेल की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों को लगी सैकड़ों लोग मंदसौर के जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गए हैं. मृतक सोहेल के भाई मुराद ने बताया कि उसका भाई सोहेल कल जुम्मे की नमाज पढ़कर दोपहर 2:00 बजे निकला था, घर नहीं आया तो मैंने 3:00 बजे उससे फोन लगाया तो उसने बताया कि मंदसौर नारकोटिक्स ने उसे पकड़ लिया है, मेरी अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि 50 लाख दे दो तो मै इसे छोड़ दूंगा. 50 लाख की व्यवस्था मेरे पास थी नहीं तो रात को उन्होंने मेरे भाई को मार डाला, उन्होंने सुबह मुझे फोन किया कि तेरा भाई सांस नहीं ले पा रहा है, अस्पताल में लाए हैं तुम आ जाओ.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








