
MP: धर्मांतरण के आरोप पर हिंदू संगठनों की स्कूल में तोड़फोड़, फेंके गए पत्थर
AajTak
अभी के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. वहां मौजूद चश्मदीद बताते हैं कि बवाल के दौरान स्कूल पर पत्थर फेंके गए थे और स्कूल प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया.
मध्य प्रदेश के गंजबासौदा शहर के सेंट जोसेफ स्कूल में पिछले कई दिन से विवाद चल रहा है. आरोप है कि यहां पर बच्चों का धर्मांतरण किया गया. अब इसी आरोप के बीच आज स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया गया, पत्थरबाजी हुई और तोड़फोड़ भी की गई. कहा जा रहा है कि कुछ हिंदू संगठनों ने ये बवाल काटा था. MP: A mob, that also included members of some Hindu organisations, vandalised St Joseph School in Ganj Basoda of Vidisha district y'day, claiming religious conversion of students at the school. The students were taking their class 12th CBSE board exam when the incident occurred. pic.twitter.com/b1L8TyMtO2

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










