
MP: खाना नहीं दिया तो दरिंदे ने मासूम का गला रेत दिया, बच्चे की मौत
AajTak
एमपी के पन्ना में एक आठ साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है पर आरोपी फरार है. वहीं बच्चे के पिता कहना है कि उनका आरोपी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था.
मध्य प्रदेश के पन्ना में तेज धारदार हथियार से एक 8 साल के मासूम बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया फिर उसे परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के गांव पटना का है. बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर कल्लू सिंह नाम का व्यक्ति अपनी बाड़ी में काम रहा था. पास में ही उसका 8 साल का मासूम बच्चा अनिल खेल रहा था. कल्लू सिंह समान लेने के लिए गांव की दुकान तक गया. इसी बीच मुनीम सिंह नामक शख्स ने बच्चे का गला धारदार हथियार (हंसिया) से रेत दिया.
कुछ देर बाद जब कल्लू सिंह वापस खेत में लौटा तो उसने देखा कि उसका मासूम बेटा खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़ा है. तुरंत ही उसने बच्चे को उठाया और रैपुरा अस्पताल ले गया. जहां पर जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस मामले पर पीड़ित पिता का कहना है कि वो अपने खेत में काम कर रहा था. कुछ दी दूरी पर आरोपी भी खेत का काम कर रहा था. सुबह उसने खाना मांगा पर तब तक खाना नहीं बना था इसलिए हमने मना कर दिया. लेकिन वो घात लगाकर बैठा रहा. पीड़ित पिता ने कहा कि उन्होंने ये बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि मुनीम इस बात से इतना गुस्सा हो जाएगा और उनके बेटे को मार डालेगा.
इस मामले पर एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मौके पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल की टीम पहुंची है. पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को बच्चे के पिता ने खाना देने से मना कर दिया था. जिसकी वजह से उसने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










