
MP: खाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, विजयपुर में नदी के पुल पर दिया धरना, 3 घंटे तक ट्रैफिक जाम
AajTak
MP News: चक्काजाम से सैकड़ों वाहन फंस गए. किसानों ने पुल पर बैठकर नारेबाजी की और खाद की अनुपलब्धता के खिलाफ विरोध दर्ज किया.
मध्य प्रदेश के श्योपुर में खाद की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही. विजयपुर क्षेत्र के किसान खाद के लिए सबसे अधिक परेशान हैं. एक सप्ताह पहले खाद न मिलने से नाराज किसानों ने खाद वितरण केंद्र पर पत्थरबाजी की थी. इसके बाद खाद वितरित हुआ, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ. इसी कारण परेशान किसानों ने मंगलवार सुबह क्वारी नदी के पुल पर चक्काजाम कर दिया. अचानक हुए इस प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया.
दरअसल, विजयपुर में डीएपी खाद की कमी से नाराज किसानों ने क्वारी नदी के पुल पर चक्काजाम किया. यह सड़क विजयपुर को ग्वालियर-मुरैना और श्योपुर से जोड़ती है.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई. एक एम्बुलेंस भी करीब दो घंटे तक फंसी रही. बसें, ट्रक और छोटे वाहन कई घंटों तक रुके रहे.
जाम की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की. अधिकारियों ने खाद वितरण की समस्या जल्द हल करने का आश्वासन दिया. काफी समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिससे यातायात बहाल हुआ.
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं हुई, तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करेंगे. उनका आरोप है कि वे देर रात से लाइन में थे, लेकिन सुबह 6 बजे तक टोकन नहीं मिला. खाद वितरण में अव्यवस्था के कारण उन्हें बार-बार लौटना पड़ रहा है.
किसानों का कहना है कि एक टोकन पर केवल दो कट्टे डीएपी खाद मिल रही है, जो रबी सीजन की बुवाई के लिए नाकाफी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










