
MP: कोविड की वैक्सीन लगने के बाद 12 बच्चे बीमार, बेहोश होने पर ले जाना पड़ा अस्पताल
AajTak
सतना में कोरोना की कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. एजेंसी के मुताबिक कोरोना का टीका लगने के बाद बच्चे बेहोश हो गए.
सतना जिले के अमदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद 12 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इन बच्चों को कोरोना का टीका लगाया गया तो कुछ देर के बाद ही बच्चे बेहोश हो गए. सभी को नई वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगाई गई थी छात्राओं के अलावा कुछ बच्चों को खुजली की शिकायत हुई. जबकि कुछ बच्चों को चक्कर भी आए.
सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने कहा कि बच्चों को टीका लगाया गया था. लेकिन टीकाकरण के बाद डर की वजह से बच्चे बेहोश हो गए. उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी बच्चों को होश आ गया है. उनकी हालात सामान्य है. लेकिन फिर भी हम मामले की जांच करेंगे.
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को COVID-19 वैक्सीन लगाई की प्रक्रिया शुरू हुई है. इस उम्र के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दी जा रही है. यह COVID-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है.
गौरतलब है कि खेरवासानी गांव में कुल 45 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई गई थी. ड्रिप देने के बाद ब्लड प्रेशर और सभी जांच सामान्य पाई गई हैं. बावजूद इसके इन्हें जिला अस्पताल की मेडिकल टीम के ऑब्जर्वेशन में रखा गया. कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन के बाद कुछ बच्चों को दिक्कत हुई है, मगर अब सभी की हालत खतरे से बाहर है. किस डॉक्टर की ड्यूटी थी और कौन गैरहाजिर था, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







