
MP के 'मिनी ब्राजील' से जर्मनी तक... शहडोल के फुटबॉलरों के दिन फिरे, विदेशी में लेंगे ट्रेनिंग, PM मोदी ने किया जिक्र
AajTak
PM नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के विचारपुर गांव के युवा फुटबॉलरों की तारीफ की, जिन्हें 'मिनी ब्राज़ील' के नाम से जाना जाता है. इनमें से चार खिलाड़ी जर्मनी में प्रशिक्षण लेने वाले हैं.
MP News: शहडोल जिले के विचारपुर गांव के आदिवासी फुटबॉल खिलाड़ियों के दिन अब फिरने वाले हैं. जर्मनी के फुटबॉल कोच डिटमायर ने चार बच्चों को जर्मनी में प्रशिक्षण देने की इच्छा दिखाई है. रविवार को प्रसारित हुए 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसका जिक्र किया.
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दिनों उन्होंने दुनिया के बहुत ही प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन से चर्चा की थी, जिसे दुनियाभर के बहुत से लोगों ने सुना था. जब पॉडकास्ट पर बात हो रही थी, तो बातों ही बातों में उन्होंने एक ऐसा विषय उठाया था, जिसे जर्मनी के एक खिलाड़ी और कोच ने सुना और उसका ध्यान प्रधानमंत्री मोदी ने उस चर्चा में बताई बात पर केंद्रित हो गया.
फुटबॉलर ने फिर जर्मनी में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्होंने चिट्ठी लिखकर बताया कि वे उस विषय को लेकर भारत से जुड़ना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया कि उन्होंने पॉडकास्ट में मध्य प्रदेश के शहडोल के फुटबॉल के क्रेज से जुड़े गांव का वर्णन किया था.
दरअसल, 2 साल पहले प्रधानमंत्री शहडोल गए थे, वहां के फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले थे और पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र किया था. यही बात जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी और कोच डायटमार बेयर्सडॉर्फर ने सुनी. शहडोल के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की लाइव जर्नी ने उन्हें बहुत प्रभावित किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में आगे कहा कि किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वहां के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी दूसरे देशों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में आगे कहा कि अब जर्मनी के कोच ने शहडोल के कुछ फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्मनी की अकादमी में ट्रेनिंग देने की पेशकश की है. इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी उनसे संपर्क किया है. जल्द ही शहडोल के कुछ युवा साथी ट्रेनिंग कोर्स के लिए जर्मनी जाएंगे. उन्हें देखते हुए बहुत आनंद आता है. भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. फुटबॉल प्रेमियों से आग्रह करते हैं कि जब समय मिले तो शहडोल जरूर जाएं और वहां के फुटबॉल खिलाड़ियों को देखें.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










