
MP के गुना में भीषण हादसा: डंपर से टकराई बस में लगी आग, 13 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
AajTak
मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा हुआ है. यहां एक डंपर यात्री बस टकरा गई. इससे बस में आग लग गई और 13 लोगों की मौत हो गई है. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त यात्री बस गुना से आरोन जा रही थी.
मध्य प्रदेश के गुना से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी बस की टक्कर डंपर से हो गई. इस हादसे से बस में आग लग गई और 13 लोगों की मौत हो गई. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त यात्री बस गुना से आरोन जा रही थी. बस में यात्रियों की संख्या तकरीबन 30 के आस पास थी. हादसे की भयावहता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, कुछ शव पूरी तरह जल चुके हैं और प्रशासन ने DNA मिलान के जरिए उनकी पहचान किए जाने की बात की है.
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा कलेक्टर व एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. बता दें कि गुना में ये हादसा डंपर और बस की टक्कर के बाद हुआ. शुरुआत में 7 लोगों के मरने की खबर आई थी, लेकिन धीरे-धीरे मृतकों का आंकड़ा बढ़ता गया. गुना के कलेक्टर तरुण राठी ने हादसे को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 17 घायल लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है,और वे सुरक्षित हैं.
ऐसे हुआ हादसा हादसा कैसे हुआ, इस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी खाकर सड़क से नीचे जा गिरी और उसमें तुरंत ही आग लग गई. आग भयानक थी, इसलिए कई यात्री इसकी जद में आ गए और जल कर मारे गए. हादसे में 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनका वहां इलाज जारी है.
कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, और चेहरा देखकर उनकी पहचान करना संभव नहीं है. इसलिए परिजन उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. उधर, प्रशासन हादसे कैसे हुआ और इसके जिम्मेदारों की जांच व खोजबीन में भी जुट गया है. डंपर के परमिट आदि की जानकारी भी निकाली जा रही है.
सीएम ने जताया शोक मध्य प्रदेश सीएम ने हादसे को लेकर शोक जताया है.X पर सीएम ने लिखा 'गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.'
हादसे की जांच के दिए आदेश 'मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। ।। ॐ शांति .' मुख्यमंत्री ने मृतकों को 4-4 लाख,घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










