
MP के गुना में पंचायत ने उड़ाईं कानून की धज्जियां, महिला को घेरकर कराया पति की हत्या का कुबूलनामा
AajTak
MP News: पंचायत में महिला को बीच में बैठाकर सवाल जवाब किए गए. पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने ही पति कैलाश बंजारा की हत्या की है. सनसनीखेज खुलासे को सुनकर पूरी पंचायत हैरान रह गई.
MP News: गुना में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूरी की पूरी पंचायत ने एक महिला को घेरकर कुबूलनामे का दबाव बनाया. महिला के ऊपर उसके पति की हत्या का आरोप था. बेहद हैरान करने वाले मामले में महिला सुरक्षा और पुलिस के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पंचायत ने खुद ही महिला को घेरकर हत्या का कुबूलनामा करा दिया. आखिरकार महिला को कहना पड़ा कि उसने ही अपने पति की हत्या की है.
दरअसल, 21 अगस्त को मधुसूदनगढ़ थाना इलाके के बंजारी बर्री गांव में कैलाश बंजारा नाम के व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई थी. कैलाश की पत्नी सम्पो बाई ने परिजनों को बताया कि उसका पति बीमार था जिसके चलते मौत हो गई. घरवालों ने भी पत्नी सम्पो बाई की बात का यकीन कर लिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त मृतक कैलाश के गले में रस्सी से फांसी लगाने का निशान देखकर परिवार और गांववाले हैरान रह गए.
परिवारवालों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सूचना दे दी. लेकिन पत्नी ने पोस्टमार्टम का विरोध करते हुए शव का क्रियाकर्म करने का दबाव बनाया. परिजनों को शक हुआ पंचायत बुलाई गई.
महिला ने खुलासा किया कि उसका पति कुछ दिनों से बीमार था, इसलिए प्रदीप भार्गव नाम के व्यक्ति से दवा मंगवाई थी. दवा खिलाने के बाद जब पति गहरी नींद में था, उस वक्त गले में रस्सी का फंदा डालकर हत्या कर दी.
महिला ने बताया उसका पति शराब पीकर मारपीट करता था. प्रदीप भार्गव के खेत पर महिला और उसका पति कर्मचारी थे. महिला के कॉल डिटेल्स से पता चला है कि प्रदीप और आरोपी महिला एक दूसरे के साथ काफी समय से संपर्क में थे.
बंजारा समाज की पंचायत ने गांव बंजारी बर्री के बाहर महिला को हाजिर होने के लिए फरमान जारी किया. सैकड़ों लोगों के बीच महिला के साथ बदसलूकी की गई और उसे प्रताड़ित किया गया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







