
MP: कुत्ते ने नहीं काटा, फिर भी एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने अचानक पहुंच गए सैकड़ों लोग, जानें वजह
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) के ग्राम चांदपुर के सैकड़ों लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन (Anti rabies injection) लगवाने अचानक डबरा सिविल अस्पताल पहुंच गए. जबकि इनमें से किसी को भी कुत्ते ने नहीं काटा था. अचानक इतनी संख्या को देख डॉक्टर भी हैरान रह गए. दरअसल यहां एक भैंस को कुत्ते ने काट लिया था. उसी के दूध से बना रायता गांव के लोगों ने पी लिया था. भैंस की मौत हो जाने से ये सभी लोग दहशत में आ गए थे.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर (MP Gwalior) में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब अचानक से सैकड़ो लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच गए. दरअसल एक पागल कुत्ते ने भैंस को काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई. लेकिन उससे पहले उसी भैंस के दूध से बने मट्ठे रायता भी बनाया गया था जिसे कई लोगों ने पिया.
लेकिन जब पता चला कि भैंस की पागल कुत्ते के काटने से मौत हो गई है तो सभी लोग घबरा गए. आनन-फानन में एंटी रेबीज इंजेक्शन (Anti rabies injection) लगवाने अस्पताल पहुंच गए, जिससे लंबी कतार लग गई.
जानकारी के अनुसार, ये मामला ग्वालियर जिले के ग्राम चांदपुर का है. यहां ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें शरीर में जहर फैलने का डर बना हुआ है. सभी ग्रामीण डबरा सिविल अस्पताल एंटी रेबीज इंजेक्शन (Anti rabies injection) लगवाने पहुंच गए. एक साथ सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर भी हैरान रह गए.अब तक लगाए जा चुके हैं 700 इंजेक्शन बीएमओ डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों को 700 इंजेक्शन लगाए गए, कुछ कम पड़े तो आसपास से मंगवाकर पूर्ति की गई. हालांकि अभी तक सभी लोग स्वस्थ हैं और कोई दिक्कत की बात सामने नहीं आई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







