
MP: एक महीने पहले ही BJP में शामिल हुए आदिवासी नेता ने छोड़ी पार्टी, प्रियंका गांधी की रैली में थामा कांग्रेस का दामन
AajTak
MP Politics: श्योपुर जिले के आदिवासी नेता और 10 साल पहले राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके मुकेश मल्होत्रा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे. तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था और चुनाव में उन्हें 45 हजार वोट मिले थे. मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं.
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग के पहले मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार में आई तेजी के बीच दल-बदल का सिलसिला भी जारी है. मुरैना-श्योपुर सीट पर दो दिन पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता रामनिवास रावत के भाजपा का दामन थाम लेने के बाद अब बीजेपी को भी बड़ा झटका लगा है. पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और आदिवासी समाज के कद्दावर नेता मुकेश मल्होत्रा कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने गुरुवार को मुरैना जिले में आयोजित प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. हालांकि, मुकेश एक माह पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन एक माह में ही उनका मोह भंग हो गया.
श्योपुर जिले के आदिवासी नेता और 10 साल पहले राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके मुकेश मल्होत्रा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे. तब पूरे क्षेत्र के आदिवासियों ने उनका साथ दिया था और चुनाव में उन्हें 45 हजार वोट मिले थे. मुकेश मल्होत्रा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. वह पहले बीजेपी में थे, तब सरकार ने उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था.
विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया था. फिर पिछले मार्च माह में मुकेश ने कराहल कस्बे में बीजेपी के एक कार्यक्रम में बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शिव मंगल सिंह तोमर और भाजपा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली. अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 30 अप्रैल को विजयपुर विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद उपचुनाव होना तय है. लिहाजा मल्होत्रा को अब कांग्रेस से टिकट मिलने की उम्मीद है. यही वजह है कि उन्होंने डेढ़ माह में ही भाजपा से नाता तोड़करर फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया.
आदिवासी नेता का बयान
मुकेश मल्होत्रा ने aajtak से फोन बात करते हुए कहा, मैं आज मुरैना हूं और मैंने कांग्रेस की सदस्यता ली है. मेरे साथियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है. कांग्रेस की नीतियों से में हमेशा से ही प्रभावित रहा हूं. अब कांग्रेस पार्टी के लिए काम करूंगा.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








