
MP: अनाज चोरी का आरोप… फिर युवक की बेरहमी से कर दी पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पीड़ित युवक नितेश ने बताया कि उसके साथ तीन अप्रैल को जीवनखेड़ी में स्तिथ माहेश्वरी रोड लाइन्स के आफिस में मारपीट की गई थी. उसकी शिकायत पर पुलिस ने सुपर वाइजर को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक युवक के साथ पिटाई का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि दो लोग मिलकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं. मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने उत्तम दांगी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने वाले को भी आरोपी बनाया जाएगा. मामला अनाज चोरी की आशंका से जुड़ा हुआ है. पीड़ित युवक नितेश ने बताया कि उसके साथ तीन अप्रैल को जीवनखेड़ी में स्तिथ माहेश्वरी रोड लाइन्स के आफिस में मारपीट की गई थी. पीड़ित ने बताया कि वहां के सुपरवाइजर उत्तम दांगी ने अनाज चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बेरहमी से पीटा था.
यह भी पढ़ें- बीयर की खेप लेकर जा रहा ट्रक पलटा, लूटने के लिए पहुंच गए लोग, उससे पहले लग गई आग, Video
नितेश ने बताया कि दो अप्रैल को वह खाचरोद तहसील के तहत आने वाले गांव कनवास में सोसाइटी से ट्रक में 30,250 टन गेहूं भरकर लाया था. उसने तीन अप्रैल को उज्जैन मंडी में स्तिथ सरकारी गोडाउन में ट्रक खाली कर नागदा रोड पर पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया.
इसके बाद वह हिसाब-किताब बताने के लिए बिल्टी और सब डॉक्यूमेंट् लेकर माहेश्वरी रोड लाइन के ऑफिस गया. वहां मौजूद सुपर वाइजर उत्तम दांगी ने जबरदस्ती एक लेटर पेड़ पर साइन करवाए और अनाज चोरी के आरोप लगाते हुए खूब मारा.
पीड़ित ने बताया कि नाम, पिता का नाम पूछकर लेटर पेड़ पर साइन करवाए. इसके बाद जमकर मारपीट की गई. फिर नानाखेड़ा थाने पर लेकर पहुंचा. जहां से एक अन्य सुपर वाइजर सरवर अली ने मदद की और अस्पताल लेकर गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










