
MP अजब है... नगर निगम के नए हेडक्वार्टर पर ₹50 करोड़ खर्चे, पर मीटिंग हॉल बनाना 'भूले'; मेयर बोलीं- नई जगह बना लेंगे
AajTak
90 डिग्री के पुल और कम हाइट का मेट्रो स्टेशन बनाने के बाद राजधानी भोपाल में अब नगर निगम का नया बना मुख्यालय विवादों में है. करीब 50 करोड़ की लागत से 8 मंजिला भवन में मीटिंग हॉल ना होने पर नगर निगम की जमकर किरकिरी हो रही है. हालांकि, निगम के आला नेताओं का कहना है कि इमारत की डिजाइन में ही मीटिंग हॉल शामिल नहीं था.
MP News: भोपाल में एक बार फिर नगर निगम की प्लानिंग और इंजीनियरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सेकंड स्टॉप के पास तुलसी नगर में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हुई नई निगम बिल्डिंग अब विवादों में है, क्योंकि इस पूरी इमारत में मीटिंग हॉल ही नहीं है. इसी मीटिंग हॉल में निगम की बैठकें होती हैं जहां भोपाल शहर को लेकर कई योजनाओं और प्रस्तावों पर परिषद की मुहर लगती है.
अब नगर निगम ने भोपाल कलेक्टर को पत्र लिख इस इमारत के पास स्थित करीब 0.25 एकड़ जमीन मांगी गई है, जहां मीटिंग हॉल बनाया जाएगा.
दरअसल, कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने इस मामले को परिषद की मीटिंग में सबसे पहले उठाया था कि जब निगम करोड़ों की लागत से बहुमंजिला नगर निगम मुख्यालय बना रहा है तो फिर उसमें मीटिंग हॉल क्यों नहीं है?
'आजतक' से बात करते हुए पार्षद गुड्डू चौहान ने कहा, ''यह साफ तौर पर अधिकारियों की गलती है जिन्होंने डीपीआर बनने से लेकर अब पूरी इमारत बनने तक इस ओर ध्यान ही नहीं दिया कि नगर निगम मुख्यालय में मीटिंग हॉल का क्या महत्व है. अधिकारी इस बात पर तो ध्यान देते हैं कि उन्हे नई गाड़ी मिले, कैबिन उनके आलीशान हों, लेकिन वो यह नहीं देखते कि पार्षदों का फंड समय पर रिलीज हो रहा है या नहीं और सफाई कर्मचारियों की सैलरी समय पर जा रही है या नहीं.''
गुड्डू चौहान के मुताबिक, इमारत की जब डीपीआर बनी थी तब भी पार्षदों को उसकी डीपीआर नहीं दिखाई गई.
निगम अफसरों की गलती: मेयर मालती राय भोपाल की मेयर मालती राय ने आजतक से कहा, ''यह सरासर निगम अधिकारियों की गलती है कि नई बिल्डिंग में परिषद हॉल नहीं बना. बिना मीटिंग हॉल के नगर निगम अधूरी है, क्योंकि परिषद से ही नगर निगम चलता है. मैंने कलेक्टर महोदय से बात की है, जिसके बाद पास में ही नई जगह अलॉट कर नया मीटिंग हॉल बनाया जाएगा.''

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








