
Motorola का नया धमाका! लॉन्च करने जा रहा है गजब कैमरे वाला Smartphone, फीचर्स ने उड़ाए लोगों के होश
Zee News
Motorola जल्द ही Moto G Pure और Moto E40 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं. दोनों फोन का डिस्प्ले काफी बड़ा होगा और कैमरा भी शानदार होने वाला है. आइए जानते हैं Moto G Pure और Moto E40 के फीचर्स...
नई दिल्ली. Motorola कथित तौर पर Moto G Pure और Moto E40 जैसे दो नए फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस हफ्ते की शुरुआत में, जाने-माने टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफ़र ने Moto G Pure का आधिकारिक रेंडर शेयर किया था. अब, प्रतिष्ठित टिपस्टर Evan Blass ने स्मार्टफोन का एक नया रेंडर शेयर किया है. वहीं, टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने भी अपकमिंग Moto E40 हैंडसेट के नए रेंडर्स शेयर किए हैं. आइए जानते हैं Moto G Pure और Moto E40 के बारे में खास बातें...
Moto G Pure का नया रेंडर काफी मोटी चिन के साथ टियरड्रॉप नॉच डिस्प्ले से लैस है. डिवाइस के बैक पैनल में वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप है. फोन के पिछले हिस्से पर उपलब्ध मोटोरोला बैटविंग फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में काम कर सकता है. फोन के राइट एज में वॉल्यूम रॉकर और पावर की है.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






