
MOTN Survey: देश के लोगों को है भरोसा, ट्रंप के टैरिफ को झेल लेगा भारत
AajTak
इंडिया टुडे-सीवोटर्स का 'मूड ऑफ द नेशन सर्वे' दिखाता है कि भले ही ट्रंप के टैरिफ ने भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव पैदा किया हो, लेकिन भारतीय जनता को अपनी अर्थव्यवस्था की ताकत पर भरोसा है.
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत में लोगों के मन में अमेरिका के प्रति नाराजगी की भावना है. इससे दोनों देशों के बीच वर्षों से चली आ रही कूटनीतिक दोस्ती को ठेस पहुंची है. इंडिया टुडे-सीवोटर्स के 'मूड ऑफ द नेशन सर्वे' के मुताबिक 54% लोगों ने ट्रेड डील पर बात नहीं बनने लिए अमेरिकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही, 61% लोगों का मानना है कि भारत को वाशिंगटन के साथ व्यापार वार्ता जारी रखते हुए अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करना चाहिए.
सर्वे में शामिल लगभग दो-तिहाई लोगों ने अमेरिका में भारतीय निर्यात पर भारी टैरिफ लगाए जाने पर चिंता जताई. हालांकि, कई लोगों का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में इतना लचीलापन है कि यह इस तरह के झटकों को सहन कर सकती है. विशेषज्ञों का भी कहना है कि शुरुआती कुछ दिनों के प्रभाव को छोड़कर, टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को वास्तविक नुकसान संभवतः न्यूनतम होगा.
यह सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया, जिसमें भारत के सभी लोकसभा क्षेत्रों से 54,788 लोगों ने हिस्सा लिया. इसके अलावा, पिछले 24 हफ्तों में CVoter के रेगुलर ट्रैकर के तहत 152,038 इंटरव्यू का विश्लेषण भी किया गया, जिससे जवाब देने वालों का टोटल सैम्पल साइज 206,826 तक पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में किसे मिल रहा कितना वोट शेयर? MOTN सर्वे में देखें जनता का मिजाज
ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भारत से आयात पर 25% प्राइमरी टैरिफ और 25% एडिशनल टैरिफ लगाया. भारत के खिलाफ ये टैरिफ दरें एशिया में किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे अधिक हैं. इसका कारण भारत का रूस से तेल आयात को जारी रखना बताया गया. हालांकि यूरोपीय संघ रूसी गैस का सबसे बड़ा खरीददार है और चीन रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है. ट्रंप ने चीन के लिए टैरिफ की अभी घोषणा नहीं की है, वहीं यूरोपीय संघ पर केवल 15% टैरिफ लगाया है. सर्वे में 69% लोगों ने कहा कि भारत को अमेरिकी दबाव की परवाह किए बिना रूस से रियायती कच्चा तेल खरीदना जारी रखना चाहिए. हाल की रिपोर्टों के अनुसार, सितंबर में रूस से भारत आने वाले तेल शिपमेंट में वृद्धि होने की उम्मीद है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







