
MOTN: बिहार में सरकार बदलने से NDA को बड़ा नुकसान, 286 सीटें मिलने का अनुमान
AajTak
अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो देश में फिर से एनडीए सरकार बनेगी लेकिन उसे नीतीश कुमार के साथ गठबंधन टूटने का खामियाजा उठाना पड़ेगा. आजतक और सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है.
अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो देश में फिर से एनडीए सरकार बनेगी लेकिन उसे नीतीश कुमार के साथ गठबंधन टूटने का खामियाजा उठाना पड़ेगा. आजतक और सी वोटर के सर्वे में यह बात सामने आई है.
सर्वे के मुताबिक अगर 1 अगस्त तक चुनाव होते हैं तो 543 सीटों में एनडीए को 307 सीटें, यूपीए को 125 सीटें जबकि अन्य पार्टियों को 111 सीटें मिलतीं लेकिन अगर बिहार में सरकार बदलने के बाद चुनाव होते हैं तो एनडीए को सीधे 21 सीटों का नुकसान होता. एनडीए को सीटें घटकर 286 हो जातीं वहीं यूपीए को 146 सीटें जबकि अन्य दलों को 111 सीटें मिलतीं.
आजतक और सी-वोटर ने फरवरी 2022 और 9 अगस्त 2022 के बीच यह सर्वे किया था. इस सर्वे में 122016 लोगों को शामिल किया गया था. सर्वे की तारीख 9 अगस्त इसलिए तय की गई क्योंकि इस दिन यह तय हा गया थ कि नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन तोड़ेंगे.
41.4 फीसदी होगा एनडीए का वोट शेयर
वहीं अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए को 41.4 फीसदी वोट मिलेंगे, वहीं यूपीए को 28.1 फीसदी और अन्य दलों को 30.6 फीसदी वोट मिलेंगे. यानी इस बार भी एनडीए को यूपीए से 13.3 फीसदी ज्यादा वोट मिलेंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







