
Morbi Bridge Collapse: 'हम उनसे मना करते रहे, वो ब्रिज को हिलाकर झूला झूल रहे थे', चश्मदीद बोले
AajTak
अहमदाबाद के रहने वाले विजय गोस्वामी और उनके परिवार की जान बच गई. दरअसल, गोस्वामी अपने परिवार के साथ पुल पर गए थे लेकिन बीच रास्ते से ही लौट आए थे. चश्मदीद गोस्वामी ने कहा, जब मैं और मेरा परिवार पुल पर थे, तो कुछ युवकों ने जानबूझकर पुल को हिलाना शुरू कर दिया, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया था.
गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर रविवार शाम एक सदी पुराना पुल गिरने से 141 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. अभी तक करीब 180 लोगों को बचाया जा चुका है. हादसे के वक्त पुल पर 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे. केबल ब्रिज 100 साल से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है. यह ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था.
राजा-महाराजाओं के समय का यह पुल ऋषिकेश के राम-झूला और लक्ष्मण झूला पुल की तरह झूलता हुआ-सा नजर आता था, इसलिए इसे झूलता पुल भी कहते थे. इसे गुजराती नव वर्ष पर महज 5 दिन पहले ही रिनोवेशन के बाद चालू किया गया था. एक चश्मदीद ने बताया कि कुछ लोग पुल पर उछलने कूदने लगे थे और उसके बड़े तारों को खींचने लगे थे.
चश्मदीद ने कहा कि पुल भारी भीड़ के कारण गिर गया था. उन्होंने बताया कि पुल गिरने पर लोग एक दूसरे के ऊपर गिर पड़े. वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, मैं अपने ऑफिस के समय के बाद दोस्तों के साथ नदी के किनारे आया था, जब हमने पुल के टूटने की आवाज़ सुनी तो हम वहां पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए पानी में कूद गए.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने कुछ बच्चों और महिलाओं को बचाया. अहमदाबाद के रहने वाले विजय गोस्वामी और उनके परिवार की जान बच गई. दरअसल, गोस्वामी अपने परिवार के साथ पुल पर गए थे लेकिन बीच रास्ते से ही लौट आए थे. उनका कहना है कि कुछ युवाओं ने पुल को हिलाना शुरू कर दिया था, इससे हम डर गए थे.
विजय गोस्वामी ने कहा, जब मैं और मेरा परिवार पुल पर थे, तो कुछ युवकों ने जानबूझकर पुल को हिलाना शुरू कर दिया, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया. मुझे लगा कि यह खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए मैं अपने परिवार के साथ पुल पर आगे बढ़े बिना लौट आया, मैंने पुल कर्मचारियों को भी सचेत किया था, लेकिन वे उदासीन थे.
दीपावली की छुट्टी और रविवार होने के कारण इस पुल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. 26 अक्टूबर को गुजराती नववर्ष दिवस पर जनता के लिए फिर से खोले जाने से पहले एक निजी कंपनी ने लगभग छह महीने तक पुल की मरम्मत का काम किया था. जीर्णोद्धार का काम पूरा होने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










