
Monsoon Updates: झुलसाती गर्मी में राहत की खबर, दो दिन पहले केरल में हुई मॉनसून की एंट्री, कई इलाकों में झमाझम बारिश
AajTak
IMD के मुताबिक, अपने सामान्य समय से दो दिन पहले ही केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है. राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 30 मई को मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी.
दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है. IMD के मुताबिक, अपने सामान्य समय से पहले ही केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है. राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं. बता दें कि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 30 मई को मॉनसून के केरल तट पर पहुंचने की बात कही थी.
केरल के कई इलाकों में मॉनसून की बारिश
IMD ने बीते दिन यानी 30 मई को जानकारी दी थी कि के अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. केरल में इस साल अपने निर्धानिक समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है. बता दें कि केरल में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है. हालांकि, इसमें 3-4 दिन आगे या पीछे होना भी सामान्य माना जाता है.
आपके राज्य में कब दस्तक देगा मॉनसून? यहां करें चेक
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आज. 30 मई 2024 को केरल में मॉनसून की एंट्री हुई है. इसके साथ ही राज्य में झमाझम बारिश देखने को मिले रही है. हालांकि, केरल पहले ही बहुत तेज बारिश की गतिविधियां जारी हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में प्रवेश करने के बाद मॉनसून अब पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मॉनसून के आवागमन की परिस्थितियां अनुकूल बना दी हैं. बता दें कि केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










