
Monsoon Update: कैसा रहेगा मॉनसून का अगला फेज? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
AajTak
Rainfall Alert: मौसम विभाग ने अगस्त-सितंबर की बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो पश्चिम तट, पश्चिम मध्य भारत और उत्तरपश्चिम भारत को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. यहां पढ़िए देश के अन्य हिस्सों के बारे में मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
IMD Rainfall Prediction: देश में इन दिनों लगभग हर राज्य में मॉनसूनी बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच, मौसम विभाग ने अगले फेज यानी अगस्त और सितंबर के महीने में मौसम को लेकर जानकारी सामने रखी है. मौसम विभाग की मानें तो अगस्त से सितंबर तक पूरे देश में बारिश सामान्य होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगस्त से सितंबर के बीच औसतन 94 से 106% बारिश होने के आसार हैं.
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिम तट, पश्चिम मध्य भारत और उत्तरपश्चिम भारत को छोड़कर दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पश्चिम तट के कई भागों और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं.
पूरे देश में अगस्त 2022 के लिए मासिक वर्षा सामान्य होने की संभावना है. दक्षिण पूर्व भारत, उत्तर पश्चिम भारत और आस-पास के पश्चिम मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. पश्चिम तट और पूर्व मध्य, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत के अनेक भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है.
बता दें, इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश राहत लेकर आ रही है तो कई राज्यों में बारिश के चलते लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रही है. कई इलाके ऐसे हैं जहां बारिश के चलते जलजमाव की समस्या सामने आ रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










