
Monsoon Update: आखिरकार दिल्लीवालों और मौसम विभाग को गच्चा क्यों दे रहा है मॉनसून?
AajTak
दिल्ली के ठीक उत्तर में यानी हरियाणा और उत्तरप्रदेश के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हो रही. यहां तक कि बादल भी छाए हुए हैं लेकिन कन्वेक्टिव एक्टिविटी की कमी के कारण छिटपुट से अधिक बारिश नहीं हो रही.
देशभर में मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है लेकिन दिल्ली बारिश को तरस रही है. हर रोज मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है लेकिन मॉनसून बरसाने का नाम नहीं ले रहा. दिल्ली वाले भीषण उमस से परेशान है और बारिश का इंतजार हर किसी को है. खास बात यह है कि दिल्ली के आसपास बारिश का दौर काफी पहले ही शुरू हो गया फिर दिल्ली पर मॉनसून मेहरबान क्यों नहीं है?
क्या रोक रहा है दिल्ली में मॉनसूनी बारिश को?
दरअसल दिल्ली की परिस्थितियां कई सारे कारकों के मौजूद होने के बाद भी बारिश के लिए अनुकूल नहीं हो पा रही. दिल्ली भौगोलिक तरीके से लैंडलॉक्ड है और चक्रवाती यानि साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में क्वासी-जियोस्ट्रोफिक हवा बारिश को दबा रही है. दिल्ली के ठीक उत्तर में यानी हरियाणा और उत्तरप्रदेश के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हो रही. यहां तक कि बादल भी छाए हुए हैं लेकिन कन्वेक्टिव एक्टिविटी की कमी के कारण छिटपुट से अधिक बारिश नहीं हो रही.
मॉनसून की घोषणा कब करता है मौसम विभाग?
मौसम स्टेशनों पर पर्याप्त बारिश: प्रमुख मौसम स्टेशनों (जैसे दिल्ली में सफदरजंग और पालम) पर लगातार दो दिनों तक कम से कम 2.5 मिमी बारिश दर्ज होनी चाहिए. साथ ही साथ बारिश का वितरण क्षेत्रीय स्तर पर एकसमान होना चाहिए, न कि छिटपुट.
नमी और रेडिएशन की वायुमंडलीय परिस्थितियां: दक्षिण-पश्चिमी मॉनसूनी हवाएँ स्थापित होनी चाहिए, जो नमी से भरपूर हों और अरब सागर या बंगाल की खाड़ी से आ रही हों. साथ ही आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) भी 200 W/m² से कम होना चाहिए, जो बादल छाए रहने और कन्वेक्टिव गतिविधि को दर्शाता है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











