
ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम, अश्लील डांस और अफसर की मस्ती... PCS अधिकारी के साथ नपे 3 पुलिसकर्मी, 14 आयोजक गिरफ्तार
AajTak
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस कार्यक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद SDO को पद से हटा दिया गया है, जबकि उनके साथ वीडियो में दिख रहे 3 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड कर दिए गए हैं. साथ ही 14 आयोजकों की गिरफ्तारी भी हुई. ये मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी कहानी.
Chhattisgarh Obscene Dance Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. वहां एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में कथित अश्लील डांस के दौरान एक सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO) और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सामने आई. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. अब इस मामले में SDO को पद से हटा दिया गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.
उरमाल गांव में था ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम यह पूरा विवादित मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम से जुड़ा है. यह कार्यक्रम बीते सप्ताह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर अश्लील डांस परफॉर्मेंस हुई. रविवार को इस कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद प्रशासन की किरकिरी शुरू हो गई.
कैमरे में कैद हुए अफसर और पुलिसकर्मी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा गया कि कार्यक्रम स्थल पर SDO और कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे. वीडियो में पुलिसकर्मी न सिर्फ डांस देख रहे थे, बल्कि पैसे उड़ाते और वीडियो रिकॉर्ड करते भी नजर आए. इन तस्वीरों और वीडियो ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि कानून के रक्षक ही नियम तोड़ते दिख रहे हैं.
SDO को हटाने का आदेश गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने मीडिया को बताया कि SDO (राजस्व) तुलसीदास मरकाम को उनके पद से हटा दिया गया है. वह राज्य प्रशासनिक सेवा (PCS) के अधिकारी हैं. कलेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. यह जांच अतिरिक्त कलेक्टर के माध्यम से कराई जाएगी.
कमिश्नर को जाएगी जांच रिपोर्ट कलेक्टर भगवान सिंह उइके के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट रायपुर संभागीय आयुक्त को भेजी जाएगी. इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. प्रशासन ने साफ किया है कि मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
मूक दर्शक बन गए थे अफसर कलेक्टर ने कहा कि SDO कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और उनकी भूमिका वीडियो में स्पष्ट दिख रही है. क्षेत्र के कार्यपालिक दंडाधिकारी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी थी कि ऐसे कार्यक्रम को तुरंत रोका जाए. इसके बजाय कार्यक्रम उनकी मौजूदगी में चलता रहा. यही कारण है कि उनकी भूमिका को बेहद गंभीर माना गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










