Lohri पर अपनों को शेयर करें ये संदेश, खास अंदाज में दें लोहड़ी की शुभकामनाएं
AajTak
Happy Lohri 2026 Wishes in Hindi: मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है. लोहड़ी का त्योहार सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन लोग अग्नि के चारों ओर घेरा बनाकर परिक्रमा करते हैं. अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डाली जाती हैं. इस अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से खास मैसेज भेजकर लोहड़ी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> दिल की खुशी और अपनों का प्यार मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार लोहड़ी की शुभकामनाएं!
> लोहड़ी की आग में दहन हों सारे गम, खुशियां आएं आपके जीवन में हरदम Happy Lohri 2026!
> पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार लोहड़ी का त्योहार, लाया खुशियां हजार थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार!
> लोहड़ी आए बनकर उजाला खुल जाए आपकी किस्मत का ताला आप पर मेहरबान हो ऊपर वाला चांद भी करे आप पर ही उजालालोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!
> फिर आ गई नाचने की बारी लोहड़ी मनाने की कर लो तैयारी हो कर इकट्ठे सब आ जाओ लोहड़ी के तुम गीत मिल गाओ लोहड़ी 2026 की शुभकामनाएं!
> लोहड़ी पर गुड़, गजक और रेवड़ी की मिठास का आनंद लें. लोहड़ी का त्योहार आपको खुशियां और सौभाग्य प्रदान करे! Happy Lohri 2026!

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







