
Monkeypox In Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज! क्या थे लक्षण और कैसे हो रहा है इलाज, जानिए
AajTak
दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स के पहले मरीज का इलाज LNJP अस्पताल के आयसोलेशन वार्ड में चल रहा है. इस वार्ड में फ़िलहाल 6 बेड्स की व्यवस्था की गयी है. अस्पताल में 20 डॉक्टर्स की टीम तैनात है जिसमें स्किन स्पेशलिट, फिजिशियन, माइक्रो बायो लॉजी के साथ साथ नर्सिंग स्टॉफ, हेल्थ वर्कर्स शामिल हैं. आजतक से बात करते हुए स्पेशलिस्ट ने बताया कि ये वायरस कोरोना से अलग है. मंकीपॉक्स एक DNA वायरस है. अगर मंकीपॉक्स से पीड़ित किसी मरीज़ की इम्युनिटी कमजोर है तो खतरा ज़्यादा है. कोरोना की वैक्सीन का इस पर कोई असर नहीं होता है. ये बीमारी स्किन पर ज़्यादा असर करती है ब्रेन या आँखों पर भी असर करती है. देखें पंकज जैन की ये रिपोर्ट.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










