
Money, हुस्न की माया और OTP का जाल... स्कैमर्स इन नए नए तरीके से लोगों को कर रहे कंगाल... आप रहें सावधान
AajTak
Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड अब सिर्फ आपके फोन तक सीमित नहीं हैं. बल्कि ये आपके दरवाजे तक पहुंच गया है. आपके दरवाजे पर आया कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर फ्रॉडस्टर्स की चाल हो सकती है. वहीं कुछ मामलों में स्कैमर्स लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बना रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड में लोग इज्जत के डर से रिपोर्ट तक नहीं करते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फ्रॉड्स की डिटेल्स.
ट्रेन का टिकट कैंसल करने के बाद सीमा (बदला हुआ नाम) ने अपना फोन चेक किया. उन्हें अब तक रिफंड अमाउंट शो नहीं हो रहा था. उन्होंने कस्टमर केयर से बात करने का फैसला किया. Google खोला और IRCTC कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया. सर्च रिजल्ट में जो नंबर सबसे ऊपर आया, उन्होंने उस पर कॉल कर दिया.
कॉल पर जो शख्स बात कर रहा था, वो बहुत ज्यादा कन्वेंसिंग था. कॉलर ने उन्हें एक लिंक भेजा और अपनी कंप्लेंट रेज करने के लिए कहा. सबकुछ ठीक चल रहा था कि तभी उनके अकाउंट पर लगातार OTP आने लगे. जब तक वो कुछ समझ पाती, उनके अकाउंट से 3 लाख रुपये कट चुके थे. जब तक उन्होंने अपना अकाउंट ब्लॉक कराया उनके अकाउंट से 5 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका था.
ये साइबर फ्रॉड का कोई इकलौता मामला नहीं है. हर दिन ऐसे सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं. 65 साल के एक शख्स के साथ साइबर फ्रॉड कुछ अलग तरीके से हुआ था. उनके अकाउंट से पैसे नहीं कटे बल्कि उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए ये रकम अलग-अलग लोगों को दी.
65 साल के इस शख्स का वीडियो बनाकर उनके साथ उगाही की गई. बुजुर्ग ने दोबारा शादी के लिए एक मैरेज पोर्टल पर रजिस्टर किया था. यहां एक महिला से उनकी बातचीत आगे बढ़ी. थोड़ी बहुत बातचीत के बाद महिला ने बुजुर्ग से नंबर एक्सचेंज किया और वीडियो कॉल की.
पुलिस को बुजुर्ग ने बताया कि महिला ने कॉल पर अपने कपड़े उतारे शुरू कर दिए और अपने साथ बुजुर्ग का वीडियो बना लिया. फिर अलग-अलग मौकों कई लोगों ने पीड़ित से 60 लाख रुपये की उगाही की.
वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग हो या फिर आपके नाम पर लोन लेकर फ्रॉड करना. स्कैम के कई तरीके पिछले कुछ वक्त में सामने आइए हैं. स्कैम... कुछ वक्त पहले तक ये टर्म बड़े घोटालों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब आम हो चुका है. हर दिन यूजर्स के साथ ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम हो रहा है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








