
Mohammed Shami: चोट से उबरे और गेंदें उगलने लगीं आग! मोहम्मद शमी ने बताया दुबई में धाक जमाने का सीक्रेट
AajTak
टीम इंडिया ने अपने चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान का शानदार आगाज किया है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 5 विकेट झटके, जिसकी मदद से भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. शमी ने कहा कि बारीकियों पर काम करने और अपने कौशल के प्रति वफादार रहने से उन्हें आईसीसी टूर्नामेंटों में कामयाबी मिलती है.
Secret of Shami's success in ICC events: भारत ने अपने चैम्पियंस ट्रॉफी अभियान का जोरदार आगाज किया है. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 5 विकेट झटके, जिसकी मदद से भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. वह 200 वनडे विकेट तक सबसे तेजी से (सबसे कम गेंदों में ) पहुंचने वाले गेंदबाज भी बन गए.
शमी को 2023 वनडे विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी, जिसके बाद वह 14 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के जरिये वापसी की और अब जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय आक्रमण की कमान संभाल रहे हैं.
हर हाल में विकेट चाहिए ...
चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहने का कठिन दौर पीछे छोड़कर आए 34 साल के मोहम्मद शमी ने अपनी सफलता का राज बताया है. उन्होंने कहा कि बारीकियों पर काम करने और अपने कौशल के प्रति वफादार रहने से उन्हें आईसीसी टूर्नामेंटों में कामयाबी मिलती है, जिसमें उनका फोकस किफायती गेंदबाजी पर नहीं, बल्कि विकेट लेने पर रहता है.
शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. उन्होंने मैच के बाद कहा,‘आईसीसी टूर्नामेंटों में अगर मेरी गेंदों पर रन भी बनते हैं तो चलता है. लेकिन विकेट मिलने चाहिए. उसी से टीम को फायदा होगा. मैं हमेशा यही सोचता रहता हूं.’
Another ICC tournament, another Mohammed Shami masterclass 🔥#ChampionsTrophy #BANvIND pic.twitter.com/jIxdTZFjWQ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











