
Mohammad Shami: 'प्यार मत करना...', वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद शमी ने दी सलाह, देखें वायरल Video
AajTak
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना से ठीक होकर अभी रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं. उन्हें दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में बतौर स्टैंडबाय प्लेयर रखा गया है. शमी को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह रिप्लेस भी किया जा सकता है. मगर इससे पहले शमी ने एक वीडियो शेयर किया...
Mohammad Shami: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर जूझ रहे हैं. हाल ही में वह कोरोना से संक्रमित हुए, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है. शमी को दो हफ्ते बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में बतौर स्टैंडबाय प्लेयर रखा गया है.
शमी इन दिनों रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं. यहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए वो लोगों को प्यार नहीं करने की सलाह दे रहे हैं. उन्होंने लोगों से कहा है कि प्यार मत करना. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
शमी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की
दरअसल, शमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की है. इसमें वो फिल्मी गानें 'ओ राजू प्यार ना करियो, दिल टूट जाता है' पर लिप्सिंग करते दिखाई दे रहे हैं. यानी वो लोगों को सलाह दे रहे हैं कि प्यार मत करना, वरना दिल टूट जाता है. शमी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस पर फैन्स ने में जमकर रिएक्शन दिए हैं.
एक यूजर ने लिखा, 'शमी भाई वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे हो क्या?' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई हमारी टीम के फास्ट बॉलर हो आप, ये स्पिनरों वाले काम मत करो.' इनके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शमी भाई किस लाइन में जा रहे हो, जल्दी फील्ड पर आ जाओ. हम आपको मिस कर रहे हैं.'
बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन होगा?

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.











