
Mohalla School Project: पश्चिम बंगाल में आज से शुरू हुआ मोहल्ला स्कूल प्रोजेक्ट, पार्क-मैदानों में लगीं क्लासेज़
AajTak
School Reopen: पाराय शिक्षालय योजना के तहत किताबों और ब्लैक बोर्ड का इस्तेमाल बेहद कम किया जा रहा है. बच्चों को एक्टिविटी के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है. बंगाल में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से मोहल्ला स्कूल प्रोजेक्ट शुरू हुआ है.
School Reopen: पश्चिम बंगाल में कक्षा 7 तक के लिए आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से पाठशाला की तर्ज पर पाराय शिक्षालय यानी मोहल्ला स्कूल परियोजना की शुरुआत हो गई है. बंगाल सरकार की इस नई स्कीम के तहत, ओपन एयर यानी खुले में बच्चों के लिए क्लासेज़ का आयोजन किया गया है. इसके लिए विभिन्न पार्क और मैदानों में प्राइमरी और प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए क्लास का आयोजन किया गया है. इसके लिए पारा टीचर्स को नियुक्त किया गया है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









