
Mohali Blast: मोहाली धमाके में रूस के हथियार का इस्तेमाल? 2016 में सामने आई थी ऐसी ही तस्वीर
AajTak
Mohali Blast: पंजाब के मोहाली में जो धमाका हुआ था उसमें क्या रूस के हथियार का इस्तेमाल हुआ है? दरअसल, 2016 में रूस से ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी, जिससे यह सवाल उठने लगा है.
Mohali Blast: पंजाब के मोहाली में हुए हमले का क्या रूस से कोई कनेक्शन है? मोहाली में मौजूद पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हुए हमले के बाद यह सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, मोहली अटैक में जिस RPG (rocket-propelled grenade) का इस्तेमाल हुआ है वह हथियार रूस में बना हो सकता है. दोनों की तस्वीरों को देखकर इसी आशंका बढ़ गई है क्योंकि देखने में ये बिल्कुल एक जैसे हैं.
बता दें कि सोमवार को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमले ने सबको चौंका दिया था. छोटा सा धमाका बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुआ जिसमें बिल्डिंग की खिड़की के शीशे चकनाचूर हो गए थे, बाकी अंदर रखे कुछ सामान को भी नुकसान पहुंचा था.
यह भी पढ़ें - Mohali Blast: कार से आए थे दो संदिग्ध, करीब 80 मीटर दूर से किया था अटैक
हथियार के रूस कनेक्शन का शक
इसकी आशंका है कि पंजाब में ग्रेनेड फेंकने के लिए इस्तेमाल RPG रूस में बना RPG-26 Aglen हो सकता है. रूस से इसकी तस्वीरें 2016 में सामने आई थीं. दोनों की मार्किंग बिल्कुल एक जैसी है. इसको देखकर RPG के रूसी होने का शक है.
मोहाली में पुलिस खुफिया विभाग का मुख्यालय सेक्टर 77 में मौजूद है. वहां यह हमला शाम को करीब 7.45 मिनट पर हुआ था. राहत की बात यह रही कि इसमें किसी शख्स को चोट नहीं आई. फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. यह आतंकी हमला है या नहीं, फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










