
Mohali Blast का तालिबान कनेक्शन आया सामने! PAK में छिपे आतंकी रिंदा के शामिल होने का भी शक
AajTak
Blast in Mohali: पंजाब के मोहाली में सोमवार को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड RPG से सेक्टर 77 में स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के हेडक्वार्टर पर हमला किया गया था. इस मामले में पंजाब पुलिस ने तरन तारन से निशान सिंह को गिरफ्तार किया है.
मोहाली रॉकेट लॉन्चर से हमले के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने तरन तारन से फरीदकोट के रहने वाले निशान सिंह को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का नाम मोहाली रॉकेट लॉन्चर हमले के मामले में सामने आ रहा है.
तालिबान ने भेजा RPG!
सूत्रों का दावा है कि आशंका जताई जा रही है कि मोहाली में हमले के लिए जिस रॉकेट लॉन्चर RPG का इस्तेमाल हुआ था, उसे अफगानिस्तान से तालिबान ने भेजा था. और रूस में बना यह आरपीजी तरन तारन से गिरफ्तार निशान सिंह को मिला था.
पुलिस निशान सिंह से पूछताछ कर रही है. आरोप है कि निशान सिंह ने हमलावरों को लॉजिस्टिक प्रोवाइड कराए थे. निशान सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पंजाब पुलिस जल्द साजिश का खुलासा भी कर सकती है.
दिल्ली की स्पेशल सेल पहुंची मोहाली
उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम भी मोहाली पहुंच गई है. टीम यह पता लगाने के लिए वहां पहुंची है कि आरपीजी के इस्तेमाल से पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग की इमारत को कैसे निशाना बनाया गया? स्पेशल सेल ने पिछले दिनों ISI-खालिस्तान नेटवर्क पर कई खुलासे किए थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










