
MLA का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के प्रचार वाहन ने मारी टक्कर, नाश्ता लेने जा रहे 9 साल के लड़के की मौत
AajTak
वाईएसआरसीपी राजम (एससी) विधानसभा उम्मीदवार टी राजेश के वाहन ने नाबालिग लड़के को जोरदार टक्कर मार दी. उस वक्त बच्चा अपने घर से नाश्ता खरीदने के लिए निकला था. लड़का अचानक दौड़ते हुए वाहन के सामने आ गया. लड़के ने यह नहीं देखा कि कोई वाहन आ रहा है या नहीं. वह दौड़ते हुए सड़क पार करने की कोशिश में था.
लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं. इस दौरान राज्य में चुनावी माहौल बना हुआ है और सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. इसी दौरान राजम में वाईएसआरसीपी विधानसभा उम्मीदवार टी राजेश के प्रचार वाहन के साथ हुई दुर्घटना में नौ साल के एक लड़के की मौत हो गई.
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई थी. वाईएसआरसीपी राजम (एससी) विधानसभा उम्मीदवार टी राजेश के वाहन ने नाबालिग लड़के को जोरदार टक्कर मार दी. उस वक्त बच्चा अपने घर से नाश्ता खरीदने के लिए निकला था.
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: YSRC के नेता को 28 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें पूरा मामला
हालांकि, हादसे के समय उम्मीदवार टी राजेश वाहन में मौजूद नहीं थे. यह हादसा भी उस वक्त हुआ, जब चुनाव का प्रचार खत्म हो गया था और इसके बाद ड्राइवर वाहन के टायर में हवा भरने के लिए वहां से निकला था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान लड़का अचानक दौड़ते हुए वाहन के सामने आ गया.
लड़के ने यह नहीं देखा कि कोई वाहन आ रहा है या नहीं. वह दौड़ते हुए सड़क पार करने लगा. यह सब इतना जल्दी हुई कि इस दौरान ड्राइवर भी कुछ नहीं कर सका. जब तक ड्राइवर वाहन को रोकता, तब तक हादसा हो चुका था. पुलिस के अनुसार, बोब्बिली जंक्शन रोड पर वाहन पर लगे प्रचार बोर्डों में से एक की जोरदार टक्कर लड़के को लग गई थी.
पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 21 साल के ड्राइवर एम सुधीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद बच्चे के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










