
Mizoram के सांसद पर दर्ज FIR होगी वापस, असम के CM Himanta Biswa Sarma का फैसला
Zee News
Assam-Mizoram Border Dispute: असम और मिजोरम के बॉर्डर पर हुई हिंसा में असम पुलिस के 5 जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी. साथ ही इस हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
नई दिल्ली: असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे को इस विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों पर केस भी दर्ज किए गए हैं. यहां तक कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) पर भी मिजोरम पुलिस ने FIR दर्ज की है. लेकिन इस बीच सरमा ने एक अहम फैसला लिया है. 1/2 To take this goodwill gesture ahead, I have directed to withdraw FIR against K. Vanlalvena , Honble MP, Rajya Sabha from Mizoram. However cases against other accused police officers will be pursued. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ अपने राज्य में दर्ज FIR को वापस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और कहा कि पुलिस को मिजोरम के सांसद वनलालवेना के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने को कहा गया है. लेकिन अन्य अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी.More Related News
