
Mirzapur देखकर उल्टी आ जाएगी, Javed Akhtar अपने बेटे का काम देखें' बोले डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga
AajTak
जावेद अख्तर ने भी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के निभाए लीड रोल की आलोचना की थी. उन्होंने इस किरदार के व्यवहार को 'खतरनाक' बताया था. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अब इस बात पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा है कि जावेद अख्तर को अपने बेटे फरहान अख्तर के काम को मॉनिटर करना चाहिए.
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही. मगर इस फिल्म को बहुत आलोचना भी झेलनी पड़ी. सोशल मीडिया से लेकर बड़े सेलेब्रिटीज तक ने मिसोजिनी और हिंसा प्रमोट करने के लिए 'एनिमल' की कड़ी आलोचना की. बॉलीवुड के लेजेंड फिल्म राइटर और गीतकार जावेद अख्तर ने भी 'एनिमल' में रणबीर कपूर के निभाए लीड रोल की आलोचना की थी.
उन्होंने इस किरदार के व्यवहार को 'खतरनाक' बताया था. फिल्म के लिए विवादों में चल रहे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अब इस बात पर रिस्पॉन्स देते हुए कहा है कि उनके काम पर उंगली उठाने से पहले, जावेद अख्तर को अपने बेटे फरहान अख्तर के काम को मॉनिटर करना चाहिए.
'पहले अपने आसपास देखना चाहिए' सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में संदीप ने जावेद साहब के कमेंट पर खुलकर बात की. वांगा ने कहा, 'ये बहुत साफ़ है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी. उस कमेंट में ये साफ दिखता है कि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी. अब अगर कोई फिल्म देखे बिना बोल रहा है तो मैं उनके बारे में क्या कहूं?' जावेद अख्तर की बात पर संदीप बोले, 'बिल्कुल बुरा लगता है क्योंकि साफ है उन्होंने फिल्म नहीं देखी और सिर्फ वही नहीं, एक आर्ट पीस पर पत्थर फेंकने वाले किसी को भी, पहले अपने आसपास देखना चाहिए.'
'मिर्जापुर' पर बोले संदीप रेड्डी वांगा जावेद के बेटे, जानेमाने फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर पर निशाना साधते हुए कहा, 'उन्होंने अपने बेटे फरहान अख्तर को यही बात क्यों नहीं कही, जब वो मिर्जापुर प्रोड्यूस कर रहे थे. दुनिया भर की गाली 'मिर्जापुर', एक शो में है. और मैंने पूरा शो भी नहीं देखा. जब ये शो तेलुगू में ट्रांसलेट हुआ, अगर आप वो देख लें तो आपको उल्टी आ जाएगी. वो अपने बेटे का काम क्यों नहीं चेक करते?'
जावेद अख्तर ने कुछ दिन पहले 'एनिमल' के बारे में कहा था, 'अगर एक फिल्म है जिसमें एक आदमी, एक औरत को जूते चाटने के लिए कहता है या एक आदमी कहता है कि एक औरत पर हाथ उठाना ठीक है... और फिल्म सुपर हिट है, तो ये बहुत खतरनाक है.' जावेद अख्तर ने उस सीन के बारे में बात की थी जिसमें रणबीर कपूर का किरदार, तृप्ति डिमरी के कैरेक्टर 'जोया' को अपने जूते चाटने के लिए कहता है.
किरण राव ने दिया वांगा को करारा जवाब

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










