
Milkha Singh Death: फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह को किया, श्रद्धांजलि देते हुए लिखा ये भावुक नोट
ABP News
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक लंबे नोट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं.
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हो गया. ह 91 साल के थे. 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रहे मिल्खा सिंह को 3 जून को ऑक्सीजन लेवेल कम होने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें प्यार से 'फ्लाइंग सिख' के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ऑन स्क्रीन मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' फरहान अख्तर लीड रोल में थे. इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्टर किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने दुख जताया है. एक संवेदनाओं से भरा भावुक नोट लिखा है. इसके साथ उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की है.More Related News













