
Middle Class New Challenge: 30000 सैलरी... 20 हजार घर का किराया, मिडिल क्लास को डराने लगे ये बड़े शहर
AajTak
भारत के सबसे बड़े शहरों में आम जिंदगी मुश्किल होती जा रही है. खासकर रहने की कीमत या हाउस रेंट (Home Rent) जिस तेजी से बढ़ रहा है. 1BHK फ्लैट का किराया भी लगभग ₹20,000 पहुंच गया है, जबकि सैलरी भी 30 हजार के आसपास है.
देश के अब बड़े शहरों में रहना मिडिल क्लास के लिए दिन-ब-दिन महंगा होता जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, आज के समय में कई मेट्रो शहरों में लोगों की औसर सैलरी करीब 30,000 रुपये मंथली है, जबकि किराया ही 20,000 रुपये या उससे ज्यादा देना पड़ रहा है. यानी कमाई का ज्यादातर हिस्सा सिर्फ घर के किराया में चला जाता है.
एक लिंक्डइन पोस्ट में एक्सपर्ट Sujay U ने लिखा है कि भारत के सबसे बड़े शहरों में आम जिंदगी मुश्किल होती जा रही है. खासकर रहने की कीमत या हाउस रेंट (Home Rent) जिस तेजी से बढ़ रहा है. उनके इस पोस्ट ने महानगरों में रूम रेंट को लेकर बहस फिर से छेड़ दिया है, जिसमें औसत आय और आसमान छूती किराये की लागत के बीच एक गहरे अंतर को उजागर किया गया है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मौजूदा समय में मुंबई समेत कई बड़े शहरों में औसत मासिक आय करीब ₹25,000 है, और एक 1BHK फ्लैट का किराया भी उसी सीमा में यानी लगभग ₹20,000 पहुंच गया है. ये आंकड़ा आम आदमी को डराता है.
विश्लेषक Sujay U का कहना है कि इस तरह जब लोगों को ₹30,000 महीने मिलते हैं, तो किराया ही आमदनी का आधा से अधिक हिस्सा खा जाता है, तो फिर बाकी चीजें कैसे पूरी होंगी.
मुंबई सबसे महंगा शहर विश्लेषक सुजय यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुंबई में औसत मासिक कमाई करीब ₹25,000 है, जबकि 1BHK फ्लैट का किराया ₹20,000 या उससे भी अधिक है. यानी लोगों की सैलरी का लगभग 80% हिस्सा सिर्फ किराए में जा रहा है. इससे बाकी खर्च जैसे खाना, ट्रांसपोर्ट, बच्चों की पढ़ाई या बचत लगभग नामुमकिन हो गई है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







