
MI vs RCB Live Score, IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की वापसी तय, हार्दिक पंड्या के सामने कोहली की 'विराट' चुनौती
AajTak
Mumbai Indians (MI) vs Royal Challengers Bengaluru (RCB) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-20 में आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने-सामने है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी की पूरी उम्मीद है.
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-20 में आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने-सामने है. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी की पूरी उम्मीद है.
ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में अब तक तीन मैचों में से 2 में जीत हासिल की है. अब आरसीबी गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार से वापसी करने के लिए बेताब होगी. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की. मुंबई ने एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल की थी और उसके खिलाड़ी इस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 19 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 3 जीते हैं.
मुंबई Vs बेंगलुरु IPL में हेड टू हेड कुल मैच: 33 मुंबई जीता: 19 बेंगलुरु जीता: 14
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विघ्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












